रतलाम में स्वच्छ भारत मिशन को मिली रफ्तार, पलसोड़ा में शुरू होगी नई व्यवस्था; महापौर ने कहा- स्वच्छ गांव ही विकसित भारत की पहचान

पलसोड़ा/रतलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत रतलाम जिले की ग्राम पंचायत पलसोड़ा में स्वच्छता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। ग्राम पंचायत को आधुनिक कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराया गया, जिससे अब गांव में शहरी तर्ज पर घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू होगी।

रतलाम नगर निगम के महापौर प्रहलाद पटेल ने पंचायत को कचरा वाहन की चाबियां सौंपते हुए इस पहल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांवों का स्वच्छ और विकसित होना प्रदेश की प्राथमिकता है। इस वाहन के माध्यम से अब गांव की गलियों और मोहल्लों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

महापौर ने कहा कि कचरा वाहन सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इससे पलसोड़ा पंचायत स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित होगी।इस उपलब्धि में स्थानीय समाजसेवी कचरू राठौड़ की भूमिका भी अहम रही, जिन्होंने लगातार प्रयास कर यह सुविधा पंचायत तक पहुंचाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना की है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि अब पूरे गांव के लिए एक विशेष रूट चार्ट तैयार किया जाएगा, जिसके अनुसार कचरा वाहन हर घर और गली तक पहुंचेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे कचरा सड़क पर न फेंककर सीधे वाहन में ही डालें।

ये भी पढ़े – रतलाम: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, 53 शिकायतों पर हुई सुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश

  • ratlam-palsoda-village-cleanliness-initiative-garbage-vehicle-launch-mahapaur-pralhad-patel
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना