सागर में कांग्रेस की समन्वय समिति बैठक, संगठन विस्तार और अनुशासन पर जोर

सागर: जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महत्वपूर्ण समन्वय समिति की बैठक राजीव गांधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार, कार्यकारिणी गठन और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी मनोज कपूर ने की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव और ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर मंथन किया गया।बैठक में बूथ प्रबंधन, बीएलए-2 और मंडलम-सेक्टर गठन की समीक्षा की गई। साथ ही अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष समिति के गठन और विभिन्न प्रकोष्ठों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने पर सहमति बनी।

ये भी पढ़े – सागर के बांदरी में महिला की रहस्यमयी मौत, ब्लैकमेल और प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

जिला प्रभारी मनोज कपूर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों, महंगाई और किसानों की समस्याओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर जोर दिया।

शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर संगठन पूरी तरह तैयार है।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा और लगातार अनुपस्थित रहने वालों को पदमुक्त करने का सुझाव दिया। वहीं प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आशीष ज्योतिषी ने किया। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम और समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

ये भी पढ़े – सागर: गेहूँ खरीदी केंद्र पर हंगामा, किसानों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

  • agar-congress-samanvay-samiti-baithak-rajiv-gandhi-bhawan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना