सागर के बांदरी में महिला की रहस्यमयी मौत, ब्लैकमेल और प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

सागर: बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ौला गोसाई में रचना आदिवासी नामक महिला की रहस्यमयी मौत के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतका के पिता बृजलाल आदिवासी और आदिवासी संगठन के पदाधिकारियों ने बांदरी थाने पहुंचकर न्याय की मांग की है।

ये भी पढ़े – सागर: नगर निगम के 6 कर्मचारी सेवानिवृत्त, शाल-श्रीफल से किया गया सम्मान

आरोप है कि गांव का युवक “गब्बर” ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया और उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा।परिजनों का कहना है कि आरोपी ने बाद में महिला के पति राजकुमार को उनके पुराने संबंधों और वीडियो की जानकारी दे दी, जिसके बाद उसका वैवाहिक जीवन टूट गया और वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी।इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मृतका स्वयं अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है। परिजन इसे मामले का अहम सबूत बता रहे हैं।

मृतका की मौत के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और बदनामी के डर से महिला ने यह कदम उठाया।हालांकि, पुलिस इस मामले को आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत दोनों एंगल से जांच रही है। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगत ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर: गेहूँ खरीदी केंद्र पर हंगामा, किसानों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

  • sagar-bandri-gadhola-adivasi-woman-death-blackmail-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना