यूपी में सड़क निर्माण और मरम्मत पर योगी सरकार सख्त, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत होने वाली खुदाई में सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्य पूरा होने के बाद सड़क व गड्ढों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जो कार्यदायी संस्थाएं या ठेकेदार समय से काम पूरा नहीं करते, कार्य अधूरा छोड़ते हैं या लापरवाही बरतते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस सख्ती का उद्देश्य सड़कों की गुणवत्ता सुधारना और जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री योगी ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक विकास कार्यों को मिशन मोड में तेज करने के निर्देश

  • uttar-pradesh-lucknow-cm-yogi-road-repair-instructions-blacklist-contractors-water-life-mission-strict-order
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कल्कि धाम का सफर होगा आसान, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा धाम, 39.5 किमी की फोरलेन सड़क पर तेज हुई कवायद

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज से श्री…

    UGC रोलबैक के विरोध में रीवा में अनोखा प्रदर्शन, पुतलों का किया अंतिम संस्कार; अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना

    रीवा में UGC रोलबैक के प्रस्ताव के विरोध में…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला