सागर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, मोतीनगर से चलेंगी भोपाल मार्ग की बसें

सागर: यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर हुई बस ऑपरेटर संघ की बैठक में तय किया गया कि 8 मई से भोपाल मार्ग की सभी बसें मोतीनगर स्थित नए बस स्टैंड से संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही वर्षों पुराने राहतगढ़ बस स्टैंड को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया है।

शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री और अपर कलेक्टर अविनाश रावत भी मौजूद रहे। सभी पक्षों की सहमति से माना गया कि राहतगढ़ बस स्टैंड अब संचालन के लिए उपयुक्त नहीं रह गया है।

नए व्यवस्था के तहत भोपाल की ओर जाने वाली सभी बसें अब निर्धारित समय पर मोतीनगर बस स्टैंड पहुंचेंगी और वहीं से यात्रियों को बैठाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नए बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और एक अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी। यातायात और जिला पुलिस के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, आरटीओ मनोज तेन्हंगुरिया सहित बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे और अतुल दुबे ने भी इस फैसले पर सहमति जताई।

ये भी पढ़े – सागर में जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, दिया सख्त संदेश

  • sagar-motitnagar-new-bus-stand-bhopal-route-shift-traffic-management-reliefgarh-closure-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना