Headline: लखनऊ: महाराणा प्रताप की जयंती पर विधायक पंकज सिंह ने दी श्रद्धांजलि; बोले- ‘सुवेंदु के नेतृत्व में भयमुक्त होगा बंगाल’

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी:  हुसैनगंज चौराहे पर शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे। शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के कार्यक्रम के दौरान “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों के बीच उनके शौर्य, संघर्ष और राष्ट्र स्वाभिमान के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया।

पंकज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी युवाओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा और स्वाभिमान के लिए दिखाई गई उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिले जनसमर्थन पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य भयमुक्त होगा।

उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि राज्य में जनता को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बंगाल दौरे और बयानों पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लगातार हार के बाद विपक्षी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – लखनऊ: सेफ्टी टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, गांव में मचा कोहराम

  • lucknow-maharana-pratap-jayanti-pankaj-singh-on-bengal-bjp-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना