
सीहोर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज सीहोर जिले के भैरूंदा में ‘रजत जयंती’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शिरकत करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश में ग्रामीण कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 2024 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रदेश भर में बिछेगा सड़कों का जाल- PMGSY चतुर्थ बैच और पीएम जनमन योजना के तहत प्रदेश भर में कुल 1131 नई सड़कों का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत 1763 करोड़ रुपए की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे 987 बसाहटें लाभान्वित होंगी। वहीं, पीएम जनमन योजना (2026-27) के तहत 261 करोड़ रुपए की लागत से 168 नई सड़कें (384 किमी) स्वीकृत की गई हैं।
ये भी पढ़े – सीहोर में 200 बेटियों का सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
सीहोर जिले को विशेष सौगात – इस परियोजना में अकेले सीहोर जिले के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। जिले के लिए 165 करोड़ रुपए की लागत से 81 सड़कों की मंजूरी मिली है। इन 209 किलोमीटर लंबी सड़कों के बनने से जिले की 84 बसाहटें सीधे तौर पर मुख्यधारा से जुड़ जाएंगी।
प्रशासनिक तैयारियां पूरी – भैरूंदा में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर बालागुरू के. ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर पार्किंग, पेयजल और यातायात व्यवस्थाओं के पुख्ता निर्देश दिए हैं। सुरक्षा के लिहाज से एएसपी सुनीता रावत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़े – सीहोर में क्रूरता: ₹70 हजार के कर्ज के लिए पिता को बनाया बंधक, मर्चुरी में लावारिस पड़ी रही मासूम की लाश।
- sehore-bhairunda-pmgsy-silver-jubilee-cm-mohan-yadav-shivraj-singh-chouhan-road-projects-inauguration








