रतलाम में यातायात सुरक्षा अभियान तेज, 1374 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹4 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

रतलाम: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रतलाम के मार्गदर्शन में और यातायात पुलिस के नेतृत्व में जिलेभर में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

जागरूकता अभियान के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। दिनांक 26 अप्रैल 2026 से 09 मई 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कुल 1374 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें ₹4,09,200 का समन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – रतलाम: बिनोली फंटा रोड पर तीन बाइक सवारों की टक्कर, 3 घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

 

  • ratlam-traffic-awareness-campaign-helmet-challan-action-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना