ग्वालियर: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, कार सवार 5 बदमाश फरार

ग्वालियर/ शाहनवाज खान:  ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। कार सवार पांच बदमाशों ने बाइक सवार युवक को निशाना बनाते हुए उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज जारी

घायल युवक की पहचान अखलेश शिकारिया के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक करीब तीन महीने पहले कार हटाने को लेकर अखलेश शिकारिया और रिहान गुर्जर के बीच विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR कराई थी। पुलिस का मानना है कि इसी पुराने विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी मौके से फरार

बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। यह पूरी घटना गिरवाई तिराहे की बताई जा रही है।

  • gwalior-youth-shot-over-old-rivalry-five-accused-absconding
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा