ग्वालियर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 1.41 करोड़ के 571 गुम मोबाइल किए वापस

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने “तेरा तुझको अर्पण” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आमजन के गुम हुए 571 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और सभी ने पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार जताया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर सेल और पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए। इसके बाद संबंधित लोगों की पहचान कर उन्हें उनके मोबाइल सौंपे गए। मोबाइल वापस पाने वालों में सपना श्रीवास्तव भी शामिल हैं, जो एक सरकारी शिक्षिका हैं। एसआईआर ड्यूटी के दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया था। वहीं पार्ले कंपनी में फील्ड जॉब करने वाले आकाश राठौर का मोबाइल नौकरी पर जाते समय खो गया था, जिससे उन्हें काम में काफी परेशानी हो रही थी।

इसके अलावा पंजाब रेजीमेंट में पदस्थ सेना के जवान रामकुमार राजावत भी उन लोगों में शामिल रहे, जिनका मोबाइल ग्वालियर में अवकाश के दौरान गुम हो गया था। जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत मनीष मौर्य का मोबाइल बाजार जाते समय खो गया था, जबकि पुष्पा बाथम, जो घरों में काम कर जीवनयापन करती हैं, उनका मोबाइल काम पर जाते समय गुम हो गया था।

एमआईटीएस कॉलेज के बीटेक छात्र अजय सिंह का मोबाइल ट्रेनिंग के दौरान खो गया था। ऐसे ही कई अन्य लोगों को भी उनके गुम हुए मोबाइल वापस मिले, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना और तकनीक के माध्यम से आमजन की मदद करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव

  • gwalior-police-returned-571-lost-mobile-phones-worth-1-crore-41-lakh-under-tera-tujhko-arpan-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप