ग्वालियर के गोपाचल पर्वत पर पूजा को लेकर विवाद, श्रद्धालुओं और कथित अध्यक्ष के बीच मारपीट

ग्वालियर: शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित जैन तीर्थ गोपाचल पर्वत पर एक बार फिर पूजा-अर्चना को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कथित अध्यक्ष अजीत वरैया ने पुजारी और श्रद्धालुओं को पूजा करने से रोक दिया। विरोध करने पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई, जिसमें डी.के. जैन नामक श्रद्धालु की आंख में गंभीर चोट आई है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव

बताया जा रहा है कि घटना के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी दौरान समाज के कुछ लोग बातचीत और समझाइश के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि उसी समय अजीत वरैया डंडा लेकर वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मौके पर झूमाझटकी के साथ जमकर मारपीट हुई। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 1.41 करोड़ के 571 गुम मोबाइल किए वापस

  • gwalior-gopachal-parvat-jain-temple-dispute-over-worship-devotees-clash-with-alleged-president-ajit-varaiya
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गाडरवारा में किसानों का हल्ला बोल: हजारों किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किया एसडीएम कार्यालय का घेराव

    नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में शनिवार को राष्ट्रवादी किसान…

    आगे पढ़ें
    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल