ग्वालियर: गिरवाई नाका पर दिनदहाड़े फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर रिहान गुर्जर समेत 5 पर केस दर्ज

ग्वालियर: शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोल पहाड़िया शंकर कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय अखिलेश शिकारिया मंगलवार शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी गिरवाई नाका पर कार सवार हिस्ट्रीशीटर रिहान गुर्जर निवासी ढोली बुआ का पुल अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और अखिलेश को रोक लिया। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज हुई, जिसके बाद आरोपी रिहान गुर्जर ने कट्टा निकालकर अखिलेश के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़े – ग्वालियर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 1.41 करोड़ के 571 गुम मोबाइल किए वापस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के परिजनों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर अखिलेश और रिहान के बीच विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि तभी से रिहान गुर्जर रंजिश रखे हुए था और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी रिहान गुर्जर जनकगंज थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर के गोपाचल पर्वत पर पूजा को लेकर विवाद, श्रद्धालुओं और कथित अध्यक्ष के बीच मारपीट

  • gwalior-history-sheeter-rehan-gurjar-shot-young-man-over-old-rivalry-at-girwai-naka-attempt-to-murder-case-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप