सागर में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ने ही पत्थर मारकर की पति की हत्या

सागर: जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंगेला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक कलह और लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद के चलते पत्नी ने ही अपने पति की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी।

7 मई 2026 को ग्राम मंगेला निवासी हेमराज गौड़ ने थाना केसली पुलिस को सूचना दी थी कि उसका भाई संजय उर्फ संजू गौड़ खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। संजय के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। परिजन उसे इलाज के लिए देवरी अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े – सागर विधायक शैलेंद्र जैन का बढ़ा कद, विधानसभा की ताकतवर ‘सदस्य सुविधा समिति’ के सभापति नियुक्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और एफएसएल विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआत में यह मामला पूरी तरह अंधे कत्ल के रूप में सामने आया क्योंकि कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी दौरान मृतक की पत्नी के बयानों में विरोधाभास मिला। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से महिला से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी महिला ने बताया कि उसके और उसके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने खेत में सो रहे पति के सिर पर नुकीले पत्थर से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़े – सागर में मंडप में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे की पोल खुलते ही टूट गई शादी

 

  • sagar-kesli-police-solved-blind-murder-case-wife-arrested-for-killing-husband-over-family-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप