रतलाम में बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 735 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 735 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं। बरामद मश्रुका की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार और एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना बरखेड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर अवैध अफीम लेकर बरखेड़ा से आलोट की ओर जाने वाले हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के पास से 735 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।  पुलिस ने एक नाबालिग और इमरान पिता सैयद अली (20) निवासी बरखेड़ा कला, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया है।

जप्त सामान में टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक MP-14-ML-8318 और तीन मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसका सप्लाई नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिसिंह बडेरा, एएसआई नानूराम दसोरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, शकील, राकेश पाटीदार, अजय चौधरी, अरविंद और राजेश पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम/जावरा में 5.73 करोड़ की विकास सौगात का शिलान्यास, महासती डॉ. कुमुदलता जी के प्रेरक उद्बोधन से गूंजा कार्यक्रम

  • ratlam-barkheda-police-seized-735-gram-opium-two-accused-arrested
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल का सख्त रुख, खराब परीक्षा परिणाम पर प्राचार्यों और शिक्षकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

    छतरपुर: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने साफ शब्दों में कहा…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में बाइक चोर गिरफ्तार, शिकारपुरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की

    बुरहानपुर: थाना शिकारपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    नॉर्वे के अखबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा