सलकनपुर में दर्दनाक हादसा, मंदिर जा रहे बुजुर्ग संत का शव मिला; जंगली जानवर के हमले की आशंका

सीहोर: प्रसिद्ध मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। मंदिर मार्ग पर एक बुजुर्ग संत का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि संत पर किसी जंगली जानवर, संभवतः तेंदुए ने हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक संत मां विजयासन देवी के परम भक्त बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक वे प्रतिदिन तड़के करीब 4 बजे दण्डवत यात्रा करते हुए मंदिर में दर्शन के लिए जाते थे। गुरुवार सुबह भी वे इसी तरह मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि नागिन जोड़ क्षेत्र के पास घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया।

सुबह जब अन्य श्रद्धालु और स्थानीय लोग वहां से गुजरे तो उन्हें सड़क किनारे संत का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था, जिससे जंगली जानवर के हमले की आशंका और मजबूत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़े – NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र; नासिक से गिरफ्तार

घटना के बाद सलकनपुर क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना लगातार दी जा रही थी। दुकानदारों का कहना है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वन विभाग और प्रशासन को कई बार अलर्ट किया गया था। शाम के समय मुख्य मार्ग और पानी वाले इलाकों में जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी जा रही थीं।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि समय रहते पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने के कारण यह दुखद घटना हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को जल्द पकड़ने की मांग की है। प्रशासन और व्यापारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि फिलहाल रात और सुबह के समय अकेले सुनसान रास्तों पर न जाएं। दुकानदारों से भी शाम होते ही दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा गया है।

फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ये भी पढ़े – सीहोर: प्रदेश को ₹2024 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी मंजूरी

  • sehore-salkanpur-saint-dead-body-found-leopard-attack-suspected-vijayasan-dham
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भिंड में डायग्नोस्टिक सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया सील

    भिंड/ मंगल सिंह कुशवाह: भिंड शहर में स्वास्थ्य विभाग…

    पिछोर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, अवैध शराब से लेकर भ्रष्टाचार तक उठे सवाल

    पिछोर/ कुलदीप शर्मा: पिछोर बस स्टैंड पर सोमवार को…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप