चंदिया में 99वें उर्स मेले की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों और उर्स कमेटी संग की समीक्षा बैठक

उमरिया/राकेश दर्दवंशी: चंदिया में हज़रत हज़रत नोगजा शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह के 99वें तीन दिवसीय उर्स मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक उर्स आयोजन को लेकर कलेक्टर राखी सहाय ने नगर परिषद चंदिया में अधिकारियों और उर्स कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, नगर परिषद सीएमओ किशन सिंह ठाकुर, पीएचई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उर्स कमेटी की ओर से अध्यक्ष अब्दुल नसीब खान और सेक्रेटरी मोहम्मद असफाक खान सहित कई पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में उर्स मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और जायरीनों की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, बैरिकेडिंग और मार्गों के समतलीकरण जैसे मुद्दों पर विभागवार जिम्मेदारियां तय कीं।

कलेक्टर राखी सहाय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्स में आने वाले जायरीनों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश और निकासी मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित और सुगम बनाए जाएं ताकि भीड़ नियंत्रण बेहतर तरीके से हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन ने उर्स परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की जाएंगी। साथ ही परिसर में पर्याप्त अग्निशामक यंत्र और मेडिकल सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि हज़रत नोगजा शाहदाता रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पिछले 98 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल माना जाता है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अकीदत पेश करते हैं।

  • umaria-chandiya-99th-urs-fair-preparation-review-meeting-collector-rakhi-sahay
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उमरिया जनसुनवाई में छात्राओं को कथित तौर पर डांटकर भगाने का आरोप, रोते हुए बाहर निकलने का वीडियो वायरल

    उमरिया में जनसुनवाई के दौरान छात्रावास की छात्राओं के…

    समोहा गांव में अवैध शराब को लेकर महिलाओं का विरोध, कथित सप्लायर से शराब लेकर आग के हवाले करने का दावा

     करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में कथित अवैध…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप