ग्वालियर: 17 मई को होगा नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

ग्वालियर: देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर 17 मई को भव्य नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम रविवार दोपहर 12:30 बजे बाल भवन सभागार में संपन्न होगा। समारोह में पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को 11 अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजकों नरेंद्र कुंटे, दीपक तोमर, जोगेंद्र सेन, सुनील पाठक और विनोद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का संवाद विषय “देवर्षि नारद की पत्रकारिता में वैश्विक समस्याओं का समाधान” रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य प्रो. गौरव वल्लभ मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार आचार्य होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता और न्यास के सचिव राजेश शुक्ला करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष पत्रकारिता सम्मान को 11 प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें श्रेष्ठ प्रवासी पत्रकार सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर सम्मान, वीडियो जर्नलिस्ट सम्मान, आंचलिक पत्रकार सम्मान, छायाकार सम्मान, वेब पोर्टल एवं डिजिटल मीडिया सम्मान, बेस्ट आउटपुट सम्मान, श्रेष्ठ युवा पत्रकार सम्मान और श्रेष्ठ महिला पत्रकार सम्मान शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर सार्थक संवाद स्थापित करना भी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के गहने बरामद

  • narad-patrakarita-samman-samaroh-gwalior-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर: 19 अगस्त को CM मोहन यादव का प्रस्तावित कार्यक्रम, कलेक्टर ने अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारियां

    मैहर/ देवेश शर्मा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 19…

    आगे पढ़ें
    दतिया में दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा