30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान; रवीन्द्र भवन में आयोजित नर्मदा चिंतन संगोष्ठी में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में आयोजित नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय विभाग मिलकर जल स्रोतों के संरक्षण और उनके पुनर्जीवन के लिए कार्य कर रहे हैं। राज्य में कुएं, बावड़ियां, पोखर, नहर और अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और जल संचयन के कार्यों में सरकार के साथ-साथ आम नागरिक भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कारण राज्य को केन्द्र सरकार की जल संरक्षण योजनाओं में अग्रणी स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि नर्मदा मिशन जैसी संस्थाएं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

गुड़ी पड़वा से शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य जल संरचनाओं को पुनः उपयोगी बनाना और लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और त्योहारों को भी शासन-प्रशासन के सहयोग से मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकास और विरासत संरक्षण” के आह्वान के अनुरूप मध्यप्रदेश के कार्यों को बताया।

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नदियों के उद्गम स्थलों के संरक्षण और उन्हें उपयोगी बनाए रखने के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है, जिसमें जनता की भागीदारी सराहनीय है। वहीं वरिष्ठ राष्ट्रवादी विचारक गोपाल आर्य ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।

नर्मदा चिंतन बौद्धिक संगोष्ठी कार्यक्रम में दादा गुरू ने कहा कि भारत की संस्कृति ने दुनिया को दर्शन दिया है। हमारी प्रकृति यह संकेत दे रही है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण की चिंता करें। हमारी नदियां हमारी शक्ति है। गंगा-यमुना-नर्मदा जल के रूप में प्रवाहित होने वाली प्रत्यक्ष शक्तियां हैं। नर्मदा पथ व्यक्तित्व निर्माण का पथ है। दादा गुरू ने मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में हो रहे कार्य की प्रशंसा की। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने प्रदेश में जनसहयोग से जल संरचनाओं के संरक्षण के कार्यों का विवरण दिया। कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग, राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री भगवानदास सबनानी और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • cm-mohan-yadav-addresses-narmada-chintan-gosthi-bhopal
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

एमपी में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भोपाल के फेथ क्रिकेट क्लब समेत 22.46 करोड़ की संपत्ति अटैच

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद…

आगे पढ़ें
उज्जैन में शिप्रा आरती के दौरान महिलाओं और पुजारियों के बीच मारपीट, दीपक बेचने के विवाद ने लिया हिंसक रूप

धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया