पीथमपुर में शराब पीकर युवकों का हंगामा; दो पक्षों में जमकर मारपीट, गंभीर चोट के चलते इंदौर रेफर

पीथमपुर/अमित अतुलकर: मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र स्थित जय नगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 15 मई की शाम हुई।

 

दो पक्षों के विवाद की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम प्रभारी राहुल दामके तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस दल ने घायल युवक राहुल, पिता कमल, निवासी आजाद चौराहा को तत्काल अपनी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घटना के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राहुल का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। उसको गंभीर चोटों के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे के उपचार के लिए इंदौर रेफर किया जा रहा है।

फिलहाल सेक्टर एक थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने पर मुकदमा दर्ज नहीं कराया है और न ही विवाद के असली कारणों का पता चल पाया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

  • pithampur-alcohol-clash-two-groups-injured-indore-refer
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल