उमरिया: पत्तौर कोर में तेंदुआ शावक की रहस्यमयी मौत, वन विभाग जांच में जुटा

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पत्तौर कोर क्षेत्र में शुक्रवार को मझौली बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-404 में गश्ती दल को एक तेंदुआ शावक मृत अवस्था में मिला। बांस भीरे क्षेत्र से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा, जहां करीब डेढ़ वर्षीय नर तेंदुआ का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एनटीसीए और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक भोपाल के दिशा-निर्देशों के तहत घटनास्थल को सील कर सघन जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वाड, मेटल डिटेक्टर और वन अमले की टीम ने इलाके की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई संदिग्ध वस्तु या शिकार के संकेत फिलहाल नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं, जिससे फिलहाल शिकार की आशंका कम मानी जा रही है।

विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. राजेश तोमर और डॉ. विपिन चंद्र आदर्श ने तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम किया। जांच में मृत तेंदुआ नर पाया गया, जिसकी उम्र लगभग डेढ़ वर्ष बताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार शवदाह की कार्रवाई की गई। पूरी कार्रवाई क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय, वन परिक्षेत्र अधिकारी कु. अंजू वर्मा, तहसीलदार सन्नत कुमार सिंह, एनटीसीए प्रतिनिधि अक्षय दलवी, सरपंच मूलचंद्र जायसवाल एवं वन अमले की मौजूदगी में हुई।

घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ शावक की मौत का वास्तविक कारण विसरा और अन्य नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जंगल में इस रहस्यमयी मौत को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।

ये भी पढ़े – उमरिया में नशे के कारोबार का खुलासा, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मिला गांजा

  • bandhavgarh-pattour-core-leopard-cub-mysterious-death-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुलिस लाइन रतलाम में ‘कणिक बाल उद्यान’ का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मनोरंजक माहौल

    रतलाम: पुलिस परिवारों के कल्याण और पुलिसकर्मियों के परिजनों…

    आगे पढ़ें
    सागर में ढाबे पर बिक रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने 15 लीटर अमानक शराब के साथ 20 वर्षीय युवक को पकड़ा

    सागर: जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब के विक्रय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई