उमरिया: तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीणों की चीख-पुकार के बीच मौके पर हुई दर्दनाक मौत

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जंगल में तेंदूपत्ता संग्रह करने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। मृत महिला की पहचान ममता यादव पत्नी पप्पू यादव उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला शुक्रवार सुबह गांव के अन्य ग्रामीणों और अपने पति के साथ पनपथा वन परिक्षेत्र के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी।

इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ ने महिला को संभलने का मौका तक नहीं दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। महिला के साथ मौजूद ग्रामीण और उसका पति जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिसके बाद बाघ महिला को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी और उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत है। वन विभाग आसपास के जंगल में निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े – उमरिया: पत्तौर कोर में तेंदुआ शावक की रहस्यमयी मौत, वन विभाग जांच में जुटा

  • tiger-attack-woman-dies-while-collecting-tendu-leaves-panpatha-forest-umaria
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    JT कॉलेज की लापरवाही से 22 छात्राएं परीक्षा से वंचित, गलत तारीख की सूचना से मचा बवाल, तनाव में छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ

    सतना/ राजकुमार बजाज: जलज त्रिमूर्ति कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई