जावरा में आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू, मरीजों को बड़ी राहत

रतलाम/जावरा: सरदार पटेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बन्नाखेड़ा रोड जावरा अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत मुफ्त इलाज देने वाला जावरा का पहला अस्पताल बन गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसी क्रम में 16 मई 2026 को ग्राम भीमाखेड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां सामान्य मरीजों का मौके पर इलाज कर दवाइयां वितरित की गईं। गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए सरदार पटेल हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां आयुष्मान योजना के तहत उनका मुफ्त इलाज किया जाएगा। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार मरीजों का उपचार कर रही है।

इनमें डॉ. ऋषिकांत, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. आकाश मीणा, डॉ. इशांत कुमार चौरसिया, डॉ. रवि पाटीदार, डॉ. जयप्रकाश पाटीदार और डॉ. काजल पटेल शामिल हैं। इसके अलावा हर महीने स्पेशल न्यूरोसर्जन ओपीडी भी शुरू की गई है, जिसमें डॉ. प्रतीक मालपानी ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मरीजों का परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब सिरदर्द, दौरा, चक्कर, सिर की चोट, ब्रेन हेमरेज, ट्यूमर, लकवा, सायटिका और रीढ़ की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं के लिए मरीजों को इंदौर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्पताल में सभी प्रमुख विभागों और जांच सुविधाओं के साथ आयुष्मान योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से निःशुल्क शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – रतलाम/शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 300 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

  • ratlam-jawra-ayushman-bharat-free-treatment-sardar-patel-hospital-launch
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दमोह: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दो लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप; पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

    दमोह। जिले के गेसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता गांव…

    आगे पढ़ें
    मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

    भोपाल। मध्य प्रदेश में लगभग एक दशक से रुकी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

    मध्य प्रदेश में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, विधानसभा सचिवालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश

    FIFA वर्ल्ड कप में बेल्जियम का दमदार कमबैक, सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह

    FIFA वर्ल्ड कप में बेल्जियम का दमदार कमबैक, सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह

    AI से बढ़ रही साइबर ठगी, 100 भाषाओं में लोगों को बना रहे शिकार; म्यांमार के स्कैम सेंटरों का खुलासा

    AI से बढ़ रही साइबर ठगी, 100 भाषाओं में लोगों को बना रहे शिकार; म्यांमार के स्कैम सेंटरों का खुलासा

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

    AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज