रतलाम/शिवगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 300 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

रतलाम: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना शिवगढ़ पुलिस ने ग्वालगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान 300 क्वार्टर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल ग्वालगढ़ मार्ग पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति एक बड़ा थैला लेकर आते दिखाई दिए, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई।

तलाशी में थैले से छह कार्टून देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिनमें कुल 300 क्वार्टर (लगभग 54 लीटर) शराब थी। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गोपाल गुर्जर (20) निवासी तालाब बोर्डी और दिलीप डामर (26) निवासी ग्राम ग्वालगढ़ के रूप में हुई है।

जप्त शराब और मोटरसाइकिल की कुल अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी तरह की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े – जावरा-उज्जैन ग्रीनफिल्ड हाईवे से जुड़ेगा रतलाम-खाचरौद फोरलेन, 220 करोड़ की परियोजना की समीक्षा

  • ratlam-shivgarh-police-300-quarter-illegal-country-liquor-seized-two-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नीमच में दुनिया का सबसे सस्ता ‘वैनिला सोलर’ प्रोजेक्ट तैयार, सिर्फ ₹2.14 प्रति यूनिट मिलेगी बिजली

    मध्य प्रदेश का नीमच जिला एक बार फिर देश…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

    मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

    ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया

    ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया

    जर्मनी FIFA World Cup 2026 से बाहर, पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर

    जर्मनी FIFA World Cup 2026 से बाहर, पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?