फिरौती के लिए अपहरण का खुलासा, 10 हजार के इनामी चार आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो-देशी कट्टा सहित सामग्री बरामद

छतरपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत को भी सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। 13 मई को ग्राम मोरबा स्थित एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी कार्यालय के गेट के पास से कंपनी कर्मचारी रामखिलाड़ी शर्मा का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था।

इस संबंध में कंपनी के लायजनिंग संजय लोधी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और अपहृत की शीघ्र दस्तयाबी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था तथा पुलिस टीमें गठित कर लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

ये भी पढ़े – छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल का सख्त रुख, खराब परीक्षा परिणाम पर प्राचार्यों और शिक्षकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृत रामखिलाड़ी शर्मा को थाना सटई क्षेत्र के अमरोनिया जंगल से सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें भान सिंह यादव, विशाल यादव, विकास यादव और अंकित यादव शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा, कारतूस, पीड़ित की मोटरसाइकिल और अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही फिरौती की 10 लाख रुपये की राशि भी फ्रीज कराई गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी भान सिंह चोरी, जुआ और मारपीट जैसे मामलों में, जबकि विशाल यादव और विकास यादव मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के मामलों में पहले से ही लिप्त रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, श्रीराम कॉलोनी में मची अफरा-तफरी; बिजली व्यवस्था प्रभावित

  • chhatarpur-kotwali-kidnapping-ransom-4-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी