धरमपुरी: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनता का आक्रोश, कांग्रेस ने विद्युत मंडल कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

धार: जिले के धरमपुरी नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनता का आक्रोश फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति में बार-बार हो रही बाधा से नाराज होकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने विद्युत मंडल कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका धरमपुरी कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. जियाउल हक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी ठाकुर और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर में हर आधे घंटे में बिजली कटौती हो रही है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

लोगों का कहना है कि बार-बार ट्रिपिंग और लंबे समय तक बिजली गुल रहने से न केवल आम जनता परेशान है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्थानीय नेताओं ने बताया कि बिजली संकट का सबसे गंभीर असर नगर की जल प्रदाय व्यवस्था पर पड़ा है। बिजली न मिलने के कारण पानी की टंकियां समय पर नहीं भर पा रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर नगर के मुख्य मार्गों पर चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।

ये भी पढ़े – धार: भोजशाला में पूजा करने वाले मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, सांस्कृतिक अध्याय की शुरुआत

 
 
  • dhar-dharampuri-electricity-cut-protest-congress-dhar-mp-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना