बुहरानपुर: नागझिरी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन; फावड़ा-तगारी और आईना लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट: खकनार तहसील के ग्राम नागझिरी में कथित भ्रष्टाचार, राशन घोटाले और विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में फावड़ा, तगारी और आईना लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर प्रशासन को शिकायत सौंपी।

ग्रामीणों ने पंचायत और उचित मूल्य दुकान संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में लंबे समय से राशन वितरण में गड़बड़ी, फर्जी बिलिंग और अवैध वसूली की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल रहा, जबकि रिकॉर्ड में वितरण पूरा दिखाया जाता है।

ग्रामीण महिला सोनू ने आरोप लगाया कि कई बार रात में राशन ट्रक आता है और सुबह तक माल गायब हो जाता है। वहीं शिवकुमार मार्को ने बताया कि उन्हें लगभग एक साल से राशन नहीं मिला है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीण लखन ने आरोप लगाया कि लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कर राशन का गबन किया जा रहा है और गरीबों का अनाज ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासी क्षेत्र होने का फायदा उठाकर गरीबों के अधिकारों का शोषण किया जा रहा है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने RTI के तहत जानकारी देने में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का भी आरोप लगाया। साथ ही पंचायत के सीसी रोड और विकास कार्यों में फर्जी बिलिंग और जमीन पर काम न होने के आरोप लगाए गए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकियां दी जाती हैं।

उन्होंने मांग की कि उचित मूल्य दुकान, पंचायत के वित्तीय रिकॉर्ड और सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में खाद्य आपूर्ति अधिकारी अर्चना नागपुरे ने कहा कि यदि राशन वितरण में गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित मूल्य दुकान संचालक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर Exclusive : 25 फीट गहरे कुएं में उतरकर पानी भरने को मजबूर आदिवासी बच्चे, धूलकोट में ‘हर घर नल से जल’ के दावों की खुली पोल

  • Burhanpur Nagziri Corruption Protest Ration Scam Panchayat Investigation Collector Office Demonstration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना