पुलिस कंट्रोल रूम सागर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में झलकी आत्मीयता

सागर/मनीश कुमार चौबे की रिपोर्ट:  पुलिस कंट्रोल रूम सागर में लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्रीमती राजेश्वरी चौहान, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अंसार खान, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक हरि नारायण दुबे एवं प्रधान आरक्षक मनोज कुमार पाल को उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े – सागर के मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम आमेट के पास दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सुरक्षा तथा सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य कर विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में वर्षों तक सेवा देना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। विभाग उनके अनुभवों और योगदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों का लाभ समाज और नई पीढ़ी को भी देते रहें। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक नितेश वायकर सहित पुलिस कंट्रोल रूम का समस्त स्टाफ, अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए और विभाग में बिताए गए यादगार पलों को स्मरण किया। कई अवसरों पर वे अपने सहकर्मियों के साथ बिताए समय और पुलिस सेवा के अनुभवों को याद कर भावुक भी नजर आए।

परिवारजनों ने भी पुलिस सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों, त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पुलिस सेवा केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार की भी जिम्मेदारी और संघर्ष का हिस्सा होती है। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को याद करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वातावरण सम्मान, आत्मीयता और भावनात्मक स्मृतियों से सराबोर रहा।

ये भी पढ़े – सागर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, भैंसा और पगारा में चला बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त

  • sagar-police-control-room-retirement-farewell-ceremony-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?