गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेल परिसर मेला ग्राउंड में पत्रकार पर हमला करने वाला आरोपी पकड़ाया

सागर: जिले की गोपालगंज थाना पुलिस ने पत्रकार पर हमले और अवैध वसूली के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शहर में व्यापक चर्चा है और लोगों ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस की तत्परता की सराहना की है। मामला 1 जून 2026 की मध्यरात्रि का है, जब पत्रकार अतुल मिश्रा अपने कुछ साथियों के साथ खेल परिसर मेला ग्राउंड क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान अंकित दक्ष और उसका साथी बिट्टू प्रजापति वहां पहुंचे और कथित रूप से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जब पत्रकार और उनके साथियों ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर मारपीट करने लगे।

आरोप है कि आरोपियों ने पास में मौजूद धारदार हथियार से हमला कर पत्रकार और उनके साथियों को घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित दक्ष, निवासी शांति होटल के पास, गोपालगंज क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे आरोपी बिट्टू प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। गोपालगंज थाना पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में बड़ी सफलता हासिल की।

ये भी पढ़े – सागर में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति विवाद में ममेरे भाइयों ने पाइप और रॉड से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट

  • journalist-attack-extortion-case-main-accused-ankit-daksh-arrested-within-24-hours-in-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना