छतरपुर में अपराध और माफियाओं के खिलाफ एकजुट हुए संगठन, एसपी को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

छतरपुर: जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, सट्टा, डब्बा कारोबार और अवैध नशे के खिलाफ अब सामाजिक और पत्रकार संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। बुंदेलखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का घेराव किया और जिला एसपी को एक 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से अवैध एमसीएक्स (MCX) डब्बा कारोबार, आईपीएल (IPL) क्रिकेट सट्टा, अवैध शराब की पैकारी, नशीली दवाओं और सीरप की अवैध बिक्री, अवैध हथियारों के निर्माण तथा जमीनी स्तर पर पैर पसार रहे देह व्यापार पर तत्काल और कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

व्यापारी आत्महत्या और पत्रकारों पर हमले का मुद्दा गरमाया

इस विरोध प्रदर्शन में हाल ही में हुए व्यवसाई राजेश अग्रवाल आत्महत्या मामले को प्रमुखता से उठाया गया। संगठनों का आरोप है कि सटोरियों और सूदखोरों के बढ़ते दबाव तथा अवैध वसूली से तंग आकर ही व्यापारी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। प्रदर्शनकारियों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की है। इसके साथ ही, जिले में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा। पत्रकार राकेश रिछारिया पर दर्ज की गई कथित फर्जी एफआईआर (FIR) को तुरंत निरस्त करने और पत्रकार राकेश सिंह राय पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

प्रशासन को दी चेतावनी

ज्ञापन सौंपने आए नागरिक और संगठन पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन संगठित अपराधियों, सटोरियों और भू-माफियाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो छतरपुर की शांत छवि पूरी तरह से धूमिल हो जाएगी। यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही इन मामलों में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – छतरपुर MCX कारोबारी आत्महत्या मामला: 6 कारोबारियों पर FIR, जांच में अन्य नाम जुड़ने की संभावना

  • Chattarpur-bundelkhand-journalist-association-submits-9-point-memorandum-to-sp-against-crime-and-satta-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया