सागर में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति विवाद में ममेरे भाइयों ने पाइप और रॉड से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट

सागर: जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के रविशंकर वार्ड में मंगलवार की शाम को एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ संपत्ति विवाद और आपसी रंजिश के चलते 40 वर्षीय अतुल जडिया की उसके ही सगे ममेरे भाइयों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पहले से ही लोहे के पाइप और रॉड से लैस होकर घर के बाहर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अतुल वहाँ पहुँचा, आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेरकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर अधमरा नहीं हो गया।

चीख-पुकार सुनकर जब स्थानीय पड़ोसी और लोग बीच-बचाव करने दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी हथियार तान दिए और जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से लोग पीछे हट गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल अतुल को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के अनुसार, प्राथमिक जाँच में हत्या की वजह लंबे समय से चला आ रहा प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, जबकि इस खूनी खेल के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े – रहली के परासिया चनौआ में कांग्रेस का ‘मातृशक्ति संवाद’: बुजुर्ग महिला बोलीं- 8 महीने से नहीं मिली पेंशन, मुहासा ने कहा- हक के लिए करेंगे अनशन

  • sagar-property-dispute-brother-murder-with-iron-rod-three-suspects-in-police-custody
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया