विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, दमोह में एक साल में 25 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग

दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दमोह के किशन तलैया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने पीपल का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) ईश्वर जरांडे सहित वन विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।

राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल से इस अभियान की शुरुआत की गई है और आगामी तीन महीनों तक लगातार पौधारोपण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि वन विभाग ने एक वर्ष में 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है और अधिक से अधिक पौधों को सुरक्षित वृक्ष बनाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मंजू कटारे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – दमोह: खाटू श्याम दर्शन पर गए युवक के सूने घर से 2.70 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखे

  • damoh-world-environment-day-ek-ped-maa-ke-naam-campaign-25-lakh-saplings
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना