खजुराहो के ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस का बार सील, दस्तावेज और एनओसी अधूरी मिलने पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

खजुराहो/राजगढ़: राजनगर विकासखंड के ग्राम राजगढ़ स्थित होटल ओबेरॉय राजगढ़ पैलेस खजुराहो के बार को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई बार संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पूर्ण नहीं होने पर की।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग द्वारा बार प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज और एनओसी संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी जरूरी कागजात प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया था, लेकिन तय अवधि बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।

इसके बाद आबकारी अधिकारी जितेंद्र शर्मा और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बार को सील करने की कार्रवाई की। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में संचालित बार एवं मदिरा प्रतिष्ठानों की नियमित निगरानी की जा रही है। बिना आवश्यक अनुमति, लाइसेंस या दस्तावेजों के संचालन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय कार्रवाई के बाद होटल और बार संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 
  • khajuraho-oberoi-rajgarh-palace-bar-sealed-excise-department-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू