बड़वानी: वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल 47 किलो अवैध गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक पदमविलोचन शुक्ल के निर्देशन में वरला थाना पुलिस ने ग्राम पांजरिया के ब्राह्मणे फलिया स्थित एक मकान पर दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 1 क्विंटल 47 किलोग्राम (147 किलो) अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 32.34 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त मकान में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक छापेमारी की। मकान में अनाज की बोरियों के पीछे छिपाकर रखी गई 29 प्लास्टिक की थैलियां मिलीं, जिनमें गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की और वीडियोग्राफी कराते हुए मादक पदार्थ को जब्त किया।

ये भी पढ़े – बड़वानी: रात के अंधेरे में डंपर संचालन का विरोध करने पर सरपंच पर एफआईआर, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

प्रारंभिक जांच में यह मकान शांतिलाल का बताया गया है, जो मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मकान में मौजूद उसके भतीजे बदिया उर्फ कमीस (21 वर्ष) को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने गांजा रखने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। mबड़वानी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बड़वानी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर सख्ती, 600 से अधिक कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस

  • barwani-varla-police-raid-ganja-seizure-147kg-ndps-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू