दमोह: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दो लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप; पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

दमोह। जिले के गेसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संतोष अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच मारपीट और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से कर रही है।

जानकारी के अनुसार, संतोष अहिरवार गुरुवार दोपहर खेत पर संदिग्ध अवस्था में मिले, जिसके बाद परिजन उन्हें हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बड़े भाई कूरा अहिरवार का आरोप है कि संतोष ने गांव के बाबा और चिरकोटी अहिरवार को ब्याज पर पैसे दिए थे। जब खेती की बोनी के लिए उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो विवाद हो गया। उनका दावा है कि संतोष ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। जब परिजन खेत पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिले।

मृतक की पत्नी शांति अहिरवार ने भी आरोप लगाया कि जिन लोगों को उनके पति ने पैसे उधार दिए थे, वे रकम लौटाने से इनकार कर रहे थे। उनका कहना है कि घटना वाले दिन पति ने फोन पर बताया था कि उनके साथ मारपीट हो रही है। इसके बाद फोन बंद हो गया और खेत पर पहुंचने पर वह अचेत अवस्था में मिले।

गेसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि हटा थाना से सूचना मिली थी कि हिनौता निवासी संतोष अहिरवार की फांसी लगाने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

अनुच्छेद 370 पर महबूबा का बड़ा बयान, बोलीं- ‘समर्थन करती हूं, इसलिए मैं भी दिमागी नक्सल’

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई