छतरपुर: 217 लीटर अवैध शराब मामले का फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल इनोवा कार भी जब्त

छतरपुर/ अमित अवस्थी: छतरपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी जब्त की है।

217 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, मई माह में अमानगंज मोहल्ले में कार्रवाई के दौरान 24 पेटियों में रखी 217 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये थी। इस मामले में आरोपी राजकुमार राठौर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी सरफराज खान उर्फ लहसुन भूरा फरार चल रहा था।

3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। लगातार तलाश के बाद कोतवाली पुलिस ने सरफराज खान उर्फ लहसुन भूरा, निवासी पलोठा रोड, छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त इनोवा कार भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

करीब 15 आपराधिक मामले पहले से दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सरफराज उर्फ लहसुन भूरा के खिलाफ अवैध हथियार, अवैध शराब, मारपीट सहित करीब 15 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हरचरण, राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह तथा आरक्षक नरेश सिंह, कपीन्द्र, संदीप सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • chhatarpur-illegal-liquor-smuggler-sarfaraz-khan-arrested-innova-car-seized
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    भोपाल में 10 किलो चरस तस्करी मामले में तीन दोषियों को 11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

    भोपाल, 3 अक्टूबर 2026: भोपाल की विशेष एनडीपीएस अदालत…

    अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य

    भोपाल, 3 अक्टूबर 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल