रतलाम: सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

रतलाम | पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत रतलाम पुलिस द्वारा जिलेभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) ने शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में आयोजित विशेष साइबर जागरूकता सेमिनार में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सेफ क्लिक अभियान का दिया संदेश–

अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक अभियान 2.0” की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन थोड़ी-सी असावधानी भी साइबर अपराधियों का शिकार बना सकती है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि इंटरनेट पर सोच-समझकर क्लिक करें, किसी भी अज्ञात लिंक पर विश्वास न करें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी ऑनलाइन ऑफर या लालच में न आएं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्यार्थियों तक पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना का संदेश भी पहुँचाया तथा सभी से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

साइबर अपराधों से बचाव के बताए प्रभावी उपाय–

सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं को— डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश (Investment) धोखाधड़ी, UPI एवं बैंकिंग फ्रॉड, OTP एवं पासवर्ड सुरक्षा, साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन शोषण, फर्जी जॉब एवं KYC फ्रॉड, साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP),के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना अत्यंत आवश्यक है। समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

जिलेभर में जारी है जागरूकता अभियान–

रतलाम पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा वर्ग को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाया जा सके।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र, प्राध्यापक डॉ. रियाज मंसूरी, डॉ. स्वाति पाठक, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अर्चना भट्ट एवं डॉ. हेमलता राठौर, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार तथा साइबर सेल रतलाम से मयंक व्यास, विपुल भावसार एवं तुषार सिसोदिया सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रतलाम पुलिस की अपील–

रतलाम पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

  • ratlam-safe-click-campaign-2-cyber-security-awareness-college-students
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

उमरिया में अधीक्षण अभियंता के सूने आवास में चोरी, मुख्य अभियंता पर नामजद आरोप से मचा हड़कंप

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: संजय गांधी ताप विद्युत गृह…

आगे पढ़ें
उमरिया में बच्चों की पढ़ाई पर कीचड़ का संकट, स्कूल पहुंचने के लिए रोजाना दलदल से गुजरने को मजबूर छात्र

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: शिक्षा के लिए देश का…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग