रीवा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार-चाकू और लाठी-डंडों से हमला; आधा दर्जन लोग घायल

रीवा/अरविंद तिवारी की रिपोर्ट:  जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में सोमवार को पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर तलवार, चाकू, लाठी-डंडों और कथित तौर पर पिस्तौल के साथ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल, रीवा में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब खेत में बाउंड्री निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान जमीन के स्वामित्व और सीमांकन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद विरोधी पक्ष 10 से 12 लोगों को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों ने चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथों में धारदार हथियार तथा लाठी-डंडे थे।

ये भी पढ़े – रीवा में शहीद परिवारों का सम्मान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वतंत्रता सेनानी सदन बनाने की घोषणा की

आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर पहुंचते ही हमला शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारपीट, अफरा-तफरी और लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गंभीरपुर गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्क है। गढ़ थाना पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है तथा उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – रीवा में ढाई लाख के कर्ज ने ली किसान की जान! जमीन हड़पने के आरोप के बीच सुसाइड नोट लिखकर दी जान

 

  • rewa-garh-serious-land-dispute-violent-clash-sword-attack-several-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रीवा में वर्दी में पुलिसकर्मी की रील वायरल, वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान

    अरविन्द तिवारी | रीवा। पुलिसकर्मियों के वर्दी में सोशल…

    रीवा में बलराम महोत्सव का आयोजन, प्राकृतिक खेती और किसान योजनाओं पर हुआ संवाद

    अरविन्द तिवारी | रीवा। मध्य प्रदेश शासन की ओर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना