छतरपुर में हत्या के प्रयास के मामले में 5-5 हजार के चार इनामी आरोपी गिरफ्तार, दो धारदार हथियार बरामद

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले की बड़ा मलहरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो धारदार छुरे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार मई माह में बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र के फील्ड मोहल्ला में फरियादी मोतीलाल वंशकार के परिजनों के साथ मारपीट की गई थी। विवाद के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। मामले की शिकायत पर थाना बड़ा मलहरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

ये भी पढ़े – छतरपुर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में युवक घायल; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर आरोप

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिराम वंशकार, विनोद वंशकार, सुभाष वंशकार तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो धारदार छुरे भी बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस अन्य आवश्यक पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक के.के. ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, प्रधान आरक्षक पंकज तिवारी, आरक्षक निशांत, सतीश, अशोक, उमेश राय तथा महिला आरक्षक रंजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर में महिला की हत्या का खुलासा: नौगांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, डंडे बरामद

  • chhatarpur-bada-malhara-attempt-to-murder-case-four-rewarded-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना