छतरपुर में महिला की हत्या का खुलासा: नौगांव पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, डंडे बरामद

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट:  जिले की नौगांव थाना पुलिस ने ग्राम बिलहरी में महिला के साथ मारपीट के बाद हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को थाना नौगांव क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी हरकुंवर प्रजापति के साथ मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़े – बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग पर छतरपुर में जमीनी विवाद में फायरिंग का गंभीर आरोप

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बद्री प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति, सोनू प्रजापति पुत्र बद्री प्रजापति, रोशनी प्रजापति पत्नी कोमल प्रजापति, सभी निवासी कुम्हार टोली, ग्राम बिलहरी तथा एक विधि-विरुद्ध किशोरी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, उप निरीक्षक मोहिनी शर्मा, सहायक उप निरीक्षक एम.एल. प्रजापति सहित थाना नौगांव की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में युवक घायल; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर आरोप

  • chhatarpur-naugaon-murder-case-4-accused-arrested-bilhari-woman-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना