टीकमगढ़ के सौतेला मोहल्ला में सड़क और पुलिया का इंतजार, बारिश में जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण

टीकमगढ़/ ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: विकास के दावों के बीच जिले के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसा ही मामला देरी ग्राम पंचायत के सौतेला मोहल्ला का है, जहां बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों का जीवन मुश्किलों से घिर जाता है। सड़क और पुलिया के अभाव में लोगों को कीचड़ भरे रास्ते और उफनते नाले को पार कर आवागमन करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते से गुजरना पड़ता है। इसके बाद उफनते नाले को पार करना मजबूरी बन जाता है। बारिश के दौरान तेज बहाव के कारण हर दिन जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है, जिससे गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से लगभग कट जाता है।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

देरी जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन नाले पर पुलिया का निर्माण आज तक नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में पुलिया निर्माण को स्वीकृति मिलने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि सौतेला मोहल्ला, ग्राम पंचायत देरी का हिस्सा है, जहां करीब 400 लोग निवास करते हैं और 200 से अधिक मतदाता हैं। इसके बावजूद ग्रामीण अब भी पक्की सड़क और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को होती है। उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क और नाले पर पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि हर साल बारिश के मौसम में होने वाली इस गंभीर समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग महिला पर लाठी से हमला, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • tikamgarh-sautela-village-road-bridge-demand-rain-villagers-facing-problems
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू