
दमोह/शेखर अहिरवाल की रिपोर्ट: भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस 21 जुलाई को दमोह के अंबेडकर भवन, कचौरा मार्केट में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के संगठन को प्रत्येक गांव तक सशक्त करने की शपथ ली। साथ ही आगामी 2027 पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा की गई और विभिन्न क्षेत्रों के लिए बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में भीम आर्मी के संभाग प्रभारी नवीन बौद्ध मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दमोह जिले में संगठन और पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भीम आर्मी जिला संयोजक राहुल चौधरी, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव, जिला उपाध्यक्ष शेखर अहिरवाल, राजेंद्र अहिरवाल, लकी अहिरवाल, राजकुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – दमोह पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध हथियार और 9 कारतूस जब्त
- damoh-bhim-army-11th-foundation-day-azad-samaj-party-2027-panchayat-election








