छतरपुर-पन्ना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में एक सगे भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: जिले के बमीठा-पन्ना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाई मोटरसाइकिल से बमीठा से अपने गांव पलकोंहा जा रहे थे। इसी दौरान पन्ना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक भानू पटेल एवं पायलट कन्हैया ने घायल दोनों युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बमीठा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परमलाल आदिवासी (पिता हक्कू आदिवासी, निवासी पलकोंहा) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे भाई बाबूलाल आदिवासी (पिता हक्कू आदिवासी) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़े –  छतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत: मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, ससुराल बोला- हीटर से हुआ हादसा

 

  • chhatarpur-panna-highway-car-bike-collision-one-brother-killed-another-seriously-injured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया