
उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा में टिकट वितरण और वरिष्ठ नेताओं के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच टिकट कटने की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट कटने का कोई डर नहीं है और पार्टी यदि उन्हें पद से मुक्त करती है तो वे इसके लिए तैयार हैं।
‘हम तो चाहते हैं कि हमें मुक्त कर दिया जाए’
स्थानीय रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान जब मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से पूछा गया कि क्या उन्हें भी भविष्य में टिकट कटने का डर है, तो उन्होंने कहा, “हम तो चाहते हैं कि हमें मुक्त कर दिया जाए। इसमें भय जैसी कोई बात नहीं है। हम भारतीय जनता पार्टी में किसी पद के लिए नहीं जीते हैं। आप बहुत गलतफहमी में हैं। यह सवाल कांग्रेस के लोगों से पूछिए। हम लोग तो कभी भी नमस्ते करने के लिए तैयार हैं।”
उनके इस बयान को संगठन के प्रति समर्पण और पद से अधिक पार्टी एवं समाज सेवा को प्राथमिकता देने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर से नलखेड़ा तक चढ़ावे पर घमासान, चंदा विवाद पर विपक्ष का हमला, सरकार से जवाब मांगने की तैयारी
उमरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री
दरअसल, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उमरिया जिले में उमरार और मछरार नदियों के उद्गम स्थलों पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीतिक सवालों का जवाब दिया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं के टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रहलाद सिंह पटेल का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर विवाद पर दिग्विजय सिंह को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का जवाब, RSS पर टिप्पणी को लेकर भी दी कड़ी चेतावनी
- Prahlad Singh Patel On Ticket Cut BJP Politics Statement










