शिवपुरी: वन भूमि विवाद पर ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम, पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया रास्ता

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र में वन भूमि पर मवेशियों के आवागमन का रास्ता बंद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को खोड़-बीरा-गौरा टीला रोड पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद समझाइश देकर जाम हटवाया गया।

भेड़ों के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, खोड़ टपरियन के ग्रामीण मवेशियों के रास्ते को बंद किए जाने से नाराज थे। विरोध जताने के लिए वे भेड़ों के साथ गुरैया घाटी के पास सड़क पर बैठ गए और खोड़-बीरा रोड पर यातायात रोक दिया।

पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया जाम

सूचना मिलने पर खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त कर यातायात बहाल कराया गया।

वन भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाया गया

मामला वन भूमि से जुड़ा होने के कारण वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया।

15 दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा ने मौके पर मौजूद कब्जाधारियों को 15 दिन के भीतर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वन विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

  • shivpuri-khod-road-block-forest-land-encroachment-police-action
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना