भोपाल के नीलबड़ स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल के नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात बदमाशों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार, आई20 कार से आए कुछ युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना में दो कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी है।

आई20 कार से पहुंचे युवक, लूट की नीयत का आरोप

पेट्रोल पंप प्रबंधन का आरोप है कि MP18 CA 6444 नंबर की आई20 कार में सवार बदमाश लूट की नीयत से पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। किसी बात को लेकर विवाद होने पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और मौके पर हंगामा किया।

पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड

घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्रबंधन का कहना है कि फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

डायल-112 पर सूचना देने का दावा

पेट्रोल पंप मैनेजर का कहना है कि घटना के तुरंत बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। उनका आरोप है कि उन्हें जवाब मिला कि पुलिस सुबह पहुंचेगी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 

 

  • bhopal-neelbad-hpcl-petrol-pump-assault-cctv-incident
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना