“नामांतरण या नोटांतरण? तिल्दा-नेवरा नगर पालिका पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप!”

“नामांतरण या नोटांतरण? तिल्दा-नेवरा नगर पालिका पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप!”

 

जनसरोवर प्राइम पत्रिका

तिल्दा-नेवरा(संवादाता-अशोक मिश्रा) तिल्दा-नेवरा नगर पालिका परिषद एक बार फिर कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। इस बार मामला नामांतरण (म्यूटेशन) प्रक्रिया से जुड़ा है, जहां एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके कार्य के एवज में पहले करीब 80 हजार रुपये और बाद में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। हालांकि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शर्मा के हस्तक्षेप के बाद बिना किसी राशि के उसका नामांतरण कर दिया गया।

 

पीड़ित का आरोप है कि नगर पालिका पहुंचने पर उसे बताया गया कि नामांतरण कराने के लिए “5 प्रतिशत राशि” देना अनिवार्य है। आरोप है कि यह मांग नगर पालिका अध्यक्ष के पति की ओर से की गई। इसके बाद पीड़ित ने एक स्थानीय पार्षद से मदद मांगी, लेकिन वहां भी कथित रूप से 60 हजार रुपये देने की बात कही गई। रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने सीधे सीएमओ शर्मा से शिकायत की।

 

शिकायत मिलते ही सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों और पक्षों को बुलाकर जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, जब कथित तौर पर “5 प्रतिशत लेने का प्रस्ताव” होने की बात कही गई तो सीएमओ ने तत्काल उस प्रस्ताव की प्रति प्रस्तुत करने को कहा। आरोप है कि कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर पीड़ित का नामांतरण बिना किसी अतिरिक्त राशि के पूरा कर दिया गया।

 

घटना के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि नामांतरण जैसे सामान्य शासकीय कार्यों में भी कथित रूप से रिश्वत की मांग हो रही है तो यह बेहद गंभीर विषय है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • "नामांतरण या नोटांतरण? तिल्दा-नेवरा नगर पालिका पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप!"
  • MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    MAHENDRA SINGH LAHARIYA

    Related Posts

    रेवड़ी का मायाजाल, कर्ज तले दबता प्रदेश, क्या दिवालिया होने की कगार पर है मध्य प्रदेश?

    सत्ता की भूख, तुष्टिकरण के बदलते चेहरे और साढ़े…

    असंतुलित मध्य प्रदेश और सत्ता का बेलगाम खेल, वल्लभ भवन के गलियारों से ज़मीनों के काले साम्राज्य और सिस्टम के शोषण तक के अद्भुत कारनामे

    भोपाल (विशेष संवाददाता)। मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले