सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गढ़ाकोटा आश्रम शाला का किया निरीक्षण, 100% सीटें भरने के दिए निर्देश

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल ने रहली विकासखंड के गढ़ाकोटा स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आश्रम शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों के लिए उपलब्ध आवास, भोजन, शिक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को आश्रम शाला की स्वीकृत क्षमता के अनुसार शत-प्रतिशत सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बच्चों से पहाड़े सुने, पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रतिभा पाल कक्षाओं में पहुंचीं और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पहाड़े सुने और सही उत्तर देने पर उनकी सराहना की। कलेक्टर ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित खेलकूद में भाग लेने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

भोजन और स्टोर रूम की गुणवत्ता जांची

कलेक्टर ने आश्रम के भोजनालय और स्टोर रूम का निरीक्षण कर दाल, चावल, गेहूं सहित अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को केवल पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य सामग्री के भंडारण में स्वच्छता के सभी मानकों का पालन किया जाए।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने एसडीएम और छात्रावास अधीक्षक को क्षेत्र के पात्र जनजातीय बच्चों की पहचान कर आश्रम शाला की सभी सीटें नियमानुसार भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिसर में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अध्ययन कक्षों और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर आश्रम शालाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, एसडीएम कुलदीप पाराशर, छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • sagar-collector-pratibha-pal-inspects-garhakota-tribal-ashram-school
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना