शिवपुरी: होटल के कमरे में महिला ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 स्थित एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान, मार्च में की थी शादी

पुलिस के अनुसार, मृतका लक्ष्मी कुशवाह की पहले पति की करीब एक वर्ष पहले कथित रूप से आत्महत्या हो गई थी। इसके बाद उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसी निवासी पंकज जाटव से हुई। पंकज कोलारस स्थित होटल में कुक का काम करता है। दोनों ने 7 मार्च 2026 को झांसी के एक मंदिर में विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कुछ समय शिवपुरी में किराए के मकान में रहे और बाद में होटल परिसर के एक कमरे में रहने लगे।

पति ने बताई घटना की जानकारी

पुलिस के अनुसार, पंकज जाटव ने बताया कि मंगलवार शाम काम खत्म कर वह कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दूसरे रास्ते से कमरे में पहुंचने पर उसने लक्ष्मी को फंदे पर लटका देखा। होटल कर्मचारियों की मदद से उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंकज ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ समय पहले लक्ष्मी की किसी अन्य युवक से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, उसके अनुसार बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कोलारस थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • kolaras-woman-found-dead-hotel-room-police-investigation-shivpuri
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना