शिवपुरी में ‘नशे से दूरी 2.0’ अभियान: महिला थाना और माँ शारदा नशा मुक्ति केंद्र की पहल, नशामुक्ति वाहन को दिखाई हरी झंडी

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत महिला थाना और माँ शारदा जिला नशा मुक्ति केंद्र की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नशामुक्ति अभियान को गति देने के लिए नशामुक्ति वाहन (एंबुलेंस) और ई-स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

घर-घर पहुंचकर करेंगे नशामुक्ति के लिए जागरूक

कार्यक्रम में बताया गया कि नशामुक्ति वाहन और ई-स्कूटी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही नशे की लत से जूझ रहे लोगों को नशामुक्ति सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

नशामुक्ति की शपथ दिलाई, पौधारोपण भी किया

महिला थाना प्रभारी सोनम रघुवंशी एवं गूँजता भारत की संपादक मणिका शर्मा ने संयुक्त रूप से नशामुक्ति वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

अनेक लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में दिनेश कुमार श्रीवास्तव (प्रोजेक्ट इंचार्ज, माँ शारदा जिला नशा मुक्ति केंद्र), राम अवतार मौर्य, आरिफ खान, रफीक अहमद, पद्म मौर्य, उमाचरण श्रीवास्तव, सुनील कुशवाह सहित महिला थाना का स्टाफ और अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • shivpuri-nashe-se-doori-2-women-police-deaddiction-awareness-vehicle
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

53 साल पुराने ‘चुरा लिया है तुमने’ की धुन ऐसे बनी अमर: आर.डी. बर्मन ने कप, सॉसर और चम्मच से रचा था जादू

हिंदी सिनेमा के सदाबहार गीत “चुरा लिया है तुमने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू