भोपाल में किसानों का आंदोलन खत्म, सरकार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में मूंग की एमएसपी पर खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को लेकर कई दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन समाप्त हो गया है। देर रात सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद किसानों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की।

सरकार ने दिए कई अहम आश्वासन

वार्ता के दौरान सरकार ने आश्वासन दिया कि पात्र किसानों की 60 प्रतिशत तक मूंग की एमएसपी पर खरीदी की जाएगी। इसके साथ ही स्लॉट बुकिंग और खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।

ई-टोकन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

सरकार ने खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का भी आश्वासन दिया। किसानों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने धरना समाप्त करने का ऐलान किया।

वार्ता के बाद बनी सहमति

सरकार और किसान संगठनों के बीच लंबी चर्चा के बाद यह सहमति बनी। किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के आधार पर फिलहाल आंदोलन समाप्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • bhopal-farmers-end-protest-after-government-assurance-on-moong-msp
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मैहर दौरे की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मैहर/ देवेश शर्मा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित…

आगे पढ़ें
न्यायालय परिसर के बाहर दर्ज एफआईआर को युवक ने बताया षड्यंत्र: एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के करैरा निवासी पुष्पेन्द्र सिंह…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

भोपाल में पेयजल की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, 63 में से 45 सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने का दावा

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं हुआ, फिर भी कांग्रेस जीतेगी: उमंग सिंघार

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर